हमीरपुर : इंडस वैली स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा सेजल ने मिस पालमपुर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेजल को इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर इंडस वैली स्कूल एवं विशेष तौर पर हिमालयन एजुकेशन के अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने सेजल को उसके शिक्षक और माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेजल की सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। रंजीत ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रवीणता को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास है और सेजल को यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यार्थियों एवं एजुकेशन के ओर से सेजल को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

